फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाने की शूटिंग के लिए सिस्सू पहुंचे बॉलीवुड संगीतकार सलीम

Sun, 21 Feb 2021 08:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
शूटिंग के सिलसिले में सिस्सू पहुंचे बॉलीवुड संगीतकार एवं गायक सलीम मर्चेंट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बॉलीवुड संगीतकार एवं गायक सलीम मर्चेंट एलबम की शूटिंग के सिलसिले में अटल टनल रोहतांग से होकर लाहौल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिस्सू पहुंचे हैं। उनके साथ शिव कैलाश के वासी भोले बाबा के भजन गाने पर मशहूर हुए हिमाचली गायक बाबा हंसराज रघुवंशी भी लाहौल आए हैं। यहां एलबम के गाने की शूटिंग चल रही है। इसमें मुख्य भूमिका हिमाचली गायक एवं कलाकार हंसराज रघुवंशी निभा रहे हैं।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर आधारित एक गाने को सिस्सू में शूट किया जा रहा है। इसके बाद सलीम होली पर भी एलबम बनाने वाले हैं। स्थानीय संयोजक राहुल बौद्ध ने बताया कि लाहौल में मार्च के दूसरे हफ्ते में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग होगी। निर्देशक अनिल वाजमी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी लाहौल में बर्फ के बीच शूटिंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें