फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात, राजस्थान से पैदल ही चंबा पहुंच गए दो भाई, बॉर्डर पर किए क्वारंटीन

Mon, 11 May 2020 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच चंबा जिले के दो युवक राजस्थान से पैदल ही पहुंच गए। जिले के प्रवेश द्वार कटोरी बंगला पहुंचने पर पुलिस टीम ने इन्हें रोका और थर्मल स्कैनिंग की। इन्हें संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार दोनों सगे भाई हैं। भलेई क्षेत्र के गांव सलपड़ी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


दोनों युवकों में एक से राजस्थान और दूसरा अहमदाबाद की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कारपेंटर का कार्य करते हैं। उनके परिवार में एक मां और एक छोटी बहन हैं। पिता का 2002 में देहांत हो चुका है। परिवार की पूरी जिम्मेेदारी दोनों भाइयों के कंधे पर है। लॉकडाउन के चलते वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण दोनों युवकों ने अपने गांव पैदल पहुंचने की योजना बनाई।

एक भाई गुजरात से चला और दोनों वीरवार को राजस्थान में मिले। यहां से दोनों युवक राजस्थान से पैदल चंबा के लिए निकले और सोमवार को जिला के प्रवेश द्वार कटोरीबंगला पहुंचे। गौरतलब है कि जिला चंबा में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को बॉर्डर पर ही संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें