फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बुरन पास में बर्फ में दबे तीन ट्रैकर के शव निकाले

Thu, 28 Oct 2021 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)

सार

बीते शनिवार को 22 सदस्यीय दल के तीन ट्रैकर की 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बुरन दर्रे में बर्फ में दबकर मौत हो गई थी। मौसम खराब होने की वजह से शवों को नहीं निकाला जा सका था। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले के जांगलिख से किन्नौर जिले के पर्यटन स्थल सांगला की ट्रैकिंग पर निकले मुंबई के तीन ट्रैकर के शव गुरुवार सुबह 10 बजे बरामद हुए। 20 सदस्यीय रेस्क्यू दल ने पांच फीट बर्फ में फंसे तीनों शव रेस्क्यू कर लिए हैं। 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बुरन दर्रे से शवों को सांगला लाया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किल्बा पहुंचाया जाएगा। बताया जा रहा है कि तीनों की उम्र 60 साल से अधिक है। 

विज्ञापन


22 सदस्यीय दल के तीन ट्रैकर 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बुरन दर्रे में बर्फ में फंस गए थे। खराब मौसम और विपरीत परिस्थितियों के चलते मृत ट्रैकरों को रेस्क्यू करना मुश्किल बना हुआ था। पूर्व में जहां 28 सदस्यीय रेस्क्यू दल बचाव कार्य में जुटा था, वहीं गुरुवार को 20 सदस्यीय नए दल ने बुरन दर्रे में सुबह 10 बजे तीनों ट्रैकर के शवों को बरामद किया।

रेस्क्यू दल में 17वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के आठ, जिला पुलिस की क्यूआरटी टीम के चार और ब्रुआ गांव के आठ ग्रामीण शामिल थे। करीब सात घंटे का पैदल सफर तय कर तीनों ट्रैकर के शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किल्बा पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन


उधर, पिछले दिनों छितकुल के लम्खागा दर्रे में लापता दो ट्रैकरों का अभी सुराग नहीं लग पाया है। भारतीय सेना और आईटीबीपी नित्थर थाच दुमति के जवान लम्खागा दर्रे में लापता ट्रैकरों की तलाश में जुटे हैं। इससे पहले लम्खागा दर्रे से 11 में से 7 ट्रैकरों के शव बरामद कर लिए थे, जबकि दो को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया था। दो अभी भी लापता हैं।

एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने बताया कि बुरन दर्रे में फंसे तीनों ट्रैकर के शव बरामद कर लिए गए हैं। किल्बा पीएचसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। लम्खागा पास में लापता दो ट्रैकर का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें