फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगी ब्लड टेस्ट किट, सरकार ने आमंत्रित किए टेंडर

Wed, 15 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों में ब्लड टेस्ट किट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने किट उपलब्ध कराने के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। अब तक पांच कंपनियों ने टेंडर में भाग लिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कंपनियों के दस्तावेज की पड़ताल की जा रही है। अगले सप्ताह कंपनियों को टेंडर दिया जाना है, ताकि जनवरी महीने के अंत से स्वास्थ्य केंद्रों के लिए किट उपलब्ध कराई जा सके। 

विज्ञापन


अभी लोगों को टेस्ट के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर अन्य अस्पतालों में उपचार के लिए जाना पड़ रहा है। सरकार घर द्वार पर ही लोगों को यह सेवाएं उपलब्ध कराने जा रही है। पीएचसी केंद्रों में ब्लड टेस्ट सेवाएं उपलब्ध होने से मेडिकल कॉलेजों में मरीजों की भीड़ भी कम होगी। टेस्ट होने के साथ-साथ मरीजों की 14 बीमारियों का इलाज भी होगा।

इनमें खांसी, जुकाम, बुखार, निमोनिया, शुगर, पीलिया और रक्तचाप आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि सप्ताह के भीतर टेंडर फाइनल किया जाना है। हिमाचल के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में यह सेवाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला और मेडिकल कालेजों में टेस्ट सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें