फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda HP Visit: मंडी में नड्डा बोले- लोगों का दर्द बांटें, बुजुर्गों से मिलें और मिल बैठकर चाय पीएं

Mon, 10 Oct 2022 07:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सोलन

सार

सोमवार मंडी के भ्यूली में पंच परमेश्वर सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को जीत के तीन टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि यदि यह तीन काम हो गए तो जीत पक्की समझो। मैं हवा में उड़ने वाला आदमी नहीं हूं।
विज्ञापन
भ्यूली में जेपी नड्डा, सीएम जयराम व अन्य नेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार मंडी के भ्यूली में पंच परमेश्वर सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को जीत के तीन टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि यदि यह तीन काम हो गए तो जीत पक्की समझो। मैं हवा में उड़ने वाला आदमी नहीं हूं। जमीन से जुड़ा हूं और जमीन पर काम करता हूं। इसलिए आपको बुलाया है कि एकजुट होकर जमीन से जुड़कर काम करें। पहले टिप्स को लेकर नड्डा ने कहा कि जितने भी आपके क्षेत्र में सामाजिक प्रतिष्ठा रखने वाले लोग हैं, उनकी सूची बनाएं। उनके घर चाय पीने जरूर जाएं। इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

विज्ञापन


दूसरा बड़े परिवारों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों की लिस्ट बनाएं। वहां बुजुर्गों से मिलें। जहां बुजुर्ग बोलेंगे, वहीं अधिक वोट डलेंगे। आराम से इनसे मिलें। हाल चाल पूछें। उनकी तकलीफ को समझें। कोई बेरोजगार हो, कोई रोगी हो, उनका दर्द बांटें। उन्होंने तीसरा काम बताते हुए कहा कि एक जिला परिषद में 15 पंचायतें आती हैं। चुनाव से पहले तीन बार घर-घर जाएं और वोट मांगें। यह काम हो गए तो आप चुनाव जीत गए। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, सीएम जयराम ठाकुर, मंत्री महेंद्र सिंह, गोविंद ठाकुर और सदर विधायक अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। 

पंचायत की लीड आपका रिपोर्ट कार्ड 
नड्डा ने कहा कि पंचायत की लीड आपका रिपोर्ट कार्ड होगा। आपकी पंचायत से कितनी लीड आएगी, यह मैं देखूंगा। चुनावों में कोई बहाना नहीं चलेगा। दीवार को मजबूत बनाकर रखना है तो हर ईंट को जोड़कर रखें। पंचायत प्रतिनिधि भूल जाएं कि कौन उम्मीदवार होगा, किसे टिकट मिलेगा। याद सिर्फ इतना रखना है कि प्रत्याशी सिर्फ कमल चिह्न वाला होगा। चुनावों में सबसे बड़ी जिम्मेदारी आपकी है और आपको पीछे नहीं हटना है। हर वोट भाजपा को डलवाना ही पड़ेगा। भाजपा के नाम के साथ अपने नाम पर वोट मांगें। संगठन के साथ पंचायत प्रतिनिधि अपना काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी, नेताओं के साथ फोटो से नहीं, सरकार की उपलब्धियों से भरें फेसबुक, वॉट्सएप : नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंच परमेश्वरों को हिदायत दी कि वे सेल्फी और नेताओं के साथ फोटो से फेसबुक और वॉट्सएप न भरें, बल्कि सरकार की उपलब्धियों ने इसे भरें। नड्डा सोमवार को सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में शिमला संसदीय क्षेत्र के पंच परमेश्वरों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पंच परमेश्वर सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं। पंचायतीराज सदस्यों को टिप्स दिए और आगामी चुनाव में इनकी भूमिका पर चर्चा की। कहा कि पंचायतीराज भारत में त्रिस्तरीय व्यवस्था का आधार है। यह भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भाजपा ने हमेशा देश के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। आज भारत न्यू इंडिया बनने की ओर अग्रसर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक प्रगतिशील पथ पर चलाया है और हम दुनिया भर में एक अग्रणी राष्ट्र बन रहे हैं। अन्य देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आगे बढ़ते हुए देख रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले पंचायतीराज सदस्यों में भारी उत्साह है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन सभी सदस्यों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे पहले नड्डा ने स्वयं सहायता समूहों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की

प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में पंचायतीराज सदस्यों का प्रतिनिधित्व भारी है और सभा दर्शाती है कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट की ओर बढ़ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें