राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने स्वीकार किया इस्तीफा
जेपी नड्डा का इस्तीफा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने स्वीकार कर लिया है। जारी किए गए पार्लियामेंट्री बुलेटिन में लिखा है, 'हिमाचल प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यों की परिषद (राज्यसभा) के निर्वाचित सदस्य जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यसभा में अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया। उनके उनका इस्तीफे को सभापति ने चार मार्च को स्वीकार कर लिया है।'
नड्डा के अलावा गुजरात से चुने गए हैं ये तीन भाजपा नेता
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा राज्यसभा के जिन तीन भाजपा नेताओं को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया है, उनमें हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया, भाजपा नेता जसवंत सिंह परमार और मयंक नायक शामिल हैं।