फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक दल बैठक: पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन के लिए कार्यक्रमों को खुद देखेंगे मंत्री और विधायक

Thu, 02 Sep 2021 10:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार


हिमाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक में छह सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन कार्यक्रमों की तैयारियों के बारे में चर्चा हुई। सभी मंत्रियों, विधायकों और पिछले विधानसभा चुनाव के हारे हुए प्रत्याशियों को कहा गया कि वे खुद इस कार्यक्रम को देखें।
विज्ञापन
हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक गुरुवार देर रात तक राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में हुई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई अहम मसलों के बारे में चर्चा की गई। इसमें सभी मंत्रियों, विधायकों और वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को बुलाया गया। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी यहां मौजूद रहे। इस बैठक में छह सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन कार्यक्रमों की तैयारियों के बारे में चर्चा हुई।

विज्ञापन


सभी मंत्रियों, विधायकों और पिछले विधानसभा चुनाव के हारे हुए प्रत्याशियों को कहा गया कि वे खुद इस कार्यक्रम को देखें। इस वर्चुअल कार्यक्रम के जिला और मंडल स्तर पर आयोजन के बारे में जल्दी इनकी ड्यूटियां लगेंगी। कहां-कहां एलईडी स्क्रीनें लगाई जाएंगी, इस बारे में भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने में अव्वल रहने पर छह सितंबर को संबोधित करने जा रहे हैं। आने वाले समय में स्वर्णिम रथ यात्रा और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दौरे और प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के संबंध में भी इस बैठक में विचार-विमर्श हुआ। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के आयोजनों के बारे में चर्चा की गई। इस बैठक में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान के भाजपा प्रत्याशियों को भी बुलाया है। 

विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा,अभी प्रत्याशी पर बात नहीं 
बैठक में प्रदेश में आगामी दिनों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में भी चर्चा हुई। हालांकि, इसमें अभी प्रत्याशी चयन के बारे में कोई बात नहीं हुई। इस संबंध में भाजपा हाईकमान के पास भेजे गए पैनल पर वहां से हरी झंडी आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सूत्रों के अनुसार बैठक में कुछ प्रतिभागियों ने चुनाव के टलने की संभावना भी व्यक्त की। हालांकि, इस बारे में अभी किसी को स्थिति स्पष्ट नहीं है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के लिए सरकार तैयार है। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना वर्चुअल माध्यम से जुडे़ं। वहीं, भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चुनाव की घोषणा के बाद तय होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें