फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा को डॉक्टरेट ऑफ लिट्रेचर की मानद उपाधि

Sat, 30 Oct 2021 04:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा को डॉक्टरेट ऑफ लिट्रेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। मल्लिका नड्डा आईसीएफएआई विवि के 14वें दीक्षांत समारोह में अतिथि भी थीं। वह कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुईं। डॉ. नड्डा ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, विवि के चांसलर और छात्रों सहित सिक्किम के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और सिक्किम के मुख्य न्यायाधीश का आभार जताया है। 
विज्ञापन
स्पेशल ओलंपिक भारत की चेयरपर्सन डॉ. मल्लिका नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीएफएआई विश्वविद्यालय सिक्किम ने स्पेशल ओलंपिक भारत की चेयरपर्सन एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा को डॉक्टरेट ऑफ लिट्रेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। मल्लिका नड्डा आईसीएफएआई विवि के 14वें दीक्षांत समारोह में अतिथि भी थीं। वह कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुईं। डॉ. नड्डा ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, विवि के चांसलर और छात्रों सहित सिक्किम के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और सिक्किम के मुख्य न्यायाधीश का आभार जताया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें लगातार समर्पण भाव से दिव्यांगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता रहेगा। डॉ. मल्लिका नड्डा को डॉक्टरेट ऑफ लिट्रेचर की यह मानद उपाधि देने का निर्णय विवि के चांसलर पूर्व राजदूत डॉ. आरपी कौशिक, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, प्रबंधन बोर्ड, संकाय और छात्रों की ओर से उनके स्पेशल ओलंपिक भारत के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है। डॉ. मल्लिका नड्डा ने बिलासपुर में चेतना संस्था की स्थापना कर समाज में अलग-थलग और कम विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की सेवा की शुरुआत की थी। यह संस्था दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें