फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर गोलीकांड: पूर्व विधायक के बेटे सहित दो आरोपी जेल भेजे

Wed, 03 Jul 2024 09:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

बुधवार को बिलासपुर गोलीकांड में पूर्व विधायक के बेटे पुरंजन ठाकुर और एक अन्य आरोपी मल्ली को 14 दिन के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
जिला न्यायालय, बिलासपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर कोर्ट के पास हुए गोलीकांड के आरोपी पूर्व विधायक के बेटे पुरंजन ठाकुर और मल्ली को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 14-14 दिन के लिए भेज दिया है। मामले के पांचों आरोपी अब जेल में रहेंगे। पुरंजन ठाकुर पर पूरे गोलीकांड की साजिश रचने और मल्ली पर पुरंजन को शूटर मुहैया कराने का आरोप है।

विज्ञापन


इस मामले के तीन अन्य आरोपी संदीप उर्फ सैंडी पर इस कांड में पुरंजन का साथ देने, आरोपी शूटर सन्नी और शूटर को सरकारी आवास में आश्रय देने वाले गौरव नड्डा को अदालत ने पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 20 जून को जिला कोर्ट के बाहर गोलीकांड हुआ। इसमें कोर्ट में पेशी पर आए सौरव पटियाल पर दो गोलियां चलाई गईं। इनमें से एक गोली सौरव को लगी। इसके बाद शूटर चंगर सेक्टर की तरफ भागा। घायल युवक के साथी उसके पीछे भागे और उसे पकड़ लिया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि गोलीकांड के दो आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें