फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident Una: भदसाली में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 23 Sep 2023 02:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,ऊना

सार

ऊना जिले में हरोली के भदसाली में एक सड़क हादसे में पंजाब निवासी युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक धार्मिक स्थल पीरनिगाह जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली के भदसाली में एक सड़क हादसे में पंजाब निवासी युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक धार्मिक स्थल पीरनिगाह जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में संदीप कुमार निवासी गांव गुज्जर कलां, नवांशहर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरजीत कुमार निवासी गांव मरूला गढ़शंकर, जिला होशियारपुर घायल है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त संदीप कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर पीरनिगाह माथा टेकने जा रहा था। जब वह भद्साली पहुंचा तो ऊना की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बाइक की पिछली तरफ टक्कर मार दी।  डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज के जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें