फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूटान नरेश जिग्मे खेसर भी पहुंचे कसौली

Fri, 03 Oct 2014 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
लारेंस स्कूल सनावर के 167वें स्थापना दिवस से जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला चुपचाप रुखसत हुए, जबकि पूजा बेदी कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। किंग्स इलेवन पंजाब के मालिक नेस वाडिया के सनावर नहीं पहुंचने की सूचना है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बार्ने फील्ड में सालाना खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। इसके बाद पेरेंटस मीटिंग और प्रदर्शनी का दौर चला। स्थापना दिवस पर बतौर मुख्यातिथि भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक तीन अक्तूबर शाम को पहुंचे।

उन्होंने छात्रों की हौसला अफजाई की। उनकी महारानी और ओल्ड सनारियन जेटसन पेमा शाम को पर्यटन नगरी कसौली बुधवार को ही पहुंच चुकी हैं। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को स्थापना दिवस का समापन होगा। सुबह आठ बजे फाउंडर डे और उसके बाद एनएसीसी परेड होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें