फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन के व्योम बिंदल ने यूपीएससी में पाया 141वां स्थान

Sat, 25 Sep 2021 09:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन

सार

व्योम ने बताया कि उन्होंने 10वीं की पढ़ाई गीता आदर्श विद्यालय सोलन और जमा दो सेंट्रल स्कूल सोलन से की। इसके बाद एनआईटी हमीरपुर से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। व्योम ने अपने दादा-दादी वैद्य रामकुमार बिंदल और संतोष बिंदल से प्रेरणा लेकर यूपीएससी की तैयारी की और सभी गुरुजनों व बड़ों के आशीर्वाद से यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
सोलन के व्योम बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के वार्ड-6 निवासी व्योम बिंदल ने यूपीएससी की परीक्षा में 141वां स्थान प्राप्त किया। अरविंद बिंदल और राधा बिंदल के बड़े बेटे व्योम बिंदल ने परीक्षा पास कर हिमाचल और परिवार का नाम रोशन किया। व्योम ने बताया कि उन्होंने 10वीं की पढ़ाई गीता आदर्श विद्यालय सोलन और जमा दो सेंट्रल स्कूल सोलन से की। इसके बाद एनआईटी हमीरपुर से बीटेक की डिग्री प्राप्त की।

विज्ञापन


व्योम ने अपने दादा-दादी वैद्य रामकुमार बिंदल और संतोष बिंदल से प्रेरणा लेकर यूपीएससी की तैयारी की और सभी गुरुजनों व बड़ों के आशीर्वाद से यह मुकाम हासिल किया। व्योम के चाचा डॉ. विक्रम बिंदल ने बताया कि व्योम शुरू से ही पढ़ाई को लेकर बहुत मेहनती था। व्योम ने बद्दी स्थित अपनी फैक्टरी में काम करते हुए यह मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें