फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कई विश्व रिकॉर्ड बना चुके पहलवान ने दिए सेहत के मंत्र, कहा- ताकतवर बनने के लिए गाय का दूध व गोमूत्र काफी

Sat, 25 Sep 2021 12:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

छह घंटे में 15 हजार 949 पुशअप लगाकर गोल्डन बुक में अपना नाम दर्जकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पहलवान संजय सिंह ने कहा है कि पहलवान बनने के लिए मांस, अंडे या कई तरह के सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
पहलवान संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताकतवर बनने के लिए आज युवा बाजार में मिलने वाले कई तरह के सप्लीमेंट का इस्तेमाल कर अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन गोमूत्र और गाय के दूध में इतने गुण हैं, जो आपको सेहतमंद रखते हैं।

विज्ञापन


मांस, अंडे या कई तरह के सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं
पहलवान बनने के लिए मांस, अंडे या कई तरह के सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं। यह बात छह घंटे में 15 हजार 949 पुशअप लगाकर गोल्डन बुक में अपना नाम दर्जकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पहलवान संजय सिंह ने कही। 

गाय का दूध, गोमूत्र पीकर पहलवानी करता हूं
उन्होंने युवाओं को सेहतमंद बने रहने के मंत्र भी दिए। रिस्पना पुल के पास एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित गो कथा के अंतिम दिन पहुंचे संत गोपाल मणि महाराज के शिष्य पहलवान संजय सिंह ने कहा कि मैं शाकाहारी हूं यह बात जानकर हर कोई हैरान होता है। उन्होंने बताया कि मैं केवल गाय का दूध, गोमूत्र पीकर पहलवानी करता हूं।
विज्ञापन

 

युवाओं के खानपान में आ गई विकृति
16 साल मैंने इसी नियम के साथ अभ्यास किया है। कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति-खानपान से दूर होती जा रही है। जबकि हमारे पुराणों में तक पंचगव्य के बारे लिखा गया है। वहीं, संत गोपाल मणि महाराज ने कहा कि आज देश के विशेषकर युवाओं के खानपान में बहुत विकृति आ गई है।

 

गोमाता के दूध, दही, घी का सेवन करें

कहा कि युवाओं को अगर शक्तिशाली और बुद्धिमान बनना है, तो गोमाता के दूध, दही, घी का सेवन करें। आपका शरीर भी और दिमाग भी मजबूत होगा। इसके प्रत्यक्ष उदाहरण पहलवान संजय सिंह हैं। इस अवसर पर बलवीर सिंह पंवार, शूरवीर सिंह मतुड़ा, यशवंत सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें