फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए में टॉपर इस जिला की सोनाली, कॉलेज में होगा सम्मान

Fri, 06 Apr 2018 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा कॉलेज की छात्रा सोनाली कुमारी ने बीबीए में प्रदेशभर में पहला स्थान झटककर जिले का नाम रोशन किया है। सोनाली की इस उपलब्धि के चलते कॉलेज प्रशासन गदगद है। 

विज्ञापन


वहीं, सोनाली ने इसका श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। इस उपलब्धि पर जहां पिता तरलोक चंद को सोनाली पर फक्र है तो वहीं माता चंपा देवी खुशी से फूले ही नहीं समा रही है। 

 जिला चंबा के मोहल्ला मुगला में रहने वाली सोनाली बैंकिंग सेक्टर में जाना चाहती है और इसके लिए जमकर पढ़ाई भी कर रही है। गौरतलब है कि सोनाली ने चंबा कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की है। अपनी मेहनत के बूते सोनाली ने प्रदेश भर में टॉप किया है। 
विज्ञापन


सोनाली की इस उपलब्धि के लिए कॉलेज प्रशासन उसे शुक्रवार को सम्मानित करेगा। चंबा कॉलेज की प्राचार्य सुमन बेदी ने कॉलेज स्टाफ की ओर से सोनाली को मुुबारकबाद दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें