फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे परदे पर धमाल मचाने को तैयार है यश, इस चैनल पर दिखेंगे

Wed, 04 Apr 2018 01:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई की तरह अब यश भाटिया भी छोटे परदे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। वह जल्द कलर्स चैनल पर ‘बेपरवाह’ सीरियल में जेनिफर के साथ अभिनय करते दिखेंगे। यश भाटिया मूलत: मंडी जिला के रिवालसर से संबंध रखते हैं।

विज्ञापन


वह सलीम की भूमिका से दर्शकों के दिलों में राज करने वाले रवि भाटिया के छोटे भाई हैं। यश पहली बार छोटे परदे पर अभिनय का जौहर दिखाएंगे। हालांकि इससे पहले वह टीवी पर कई कामर्शियल एड कर चुके हैं।

यश मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और वरुण धवन के साथ कामर्शियल एड कर चुके हैं। विषम परिस्थितियों के बावजूद छोटे से कस्बे रिवालसर से बॉलीवुड तक के सफर को पूरा करने वाले यश इन दिनों मुंबई में हैं।
विज्ञापन


दिन-रात कड़ी मेहतन के बाद उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। यश पहली बार छोटे परदे की मशहूर अदाकारा जेनिफर के साथ नजर आएंगे। वह सीरियल में शानदार रोल मिलने से बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला से यश भाटिया ने कहा कि छोटे परदे पर काम करने का मौका मिलने से बेहद खुशी है। दर्शकों को जरूर उनका अभिनय पसंद आएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें