फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Employees Strike Postponed: बैंक कर्मियों की 27 जून को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित, बैठक में हुआ फैसला

Thu, 23 Jun 2022 10:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

गुरुवार को दिल्ली में चीफ लेबर कमिश्नर के साथ हुई बैठक में इंडियन बैंक एसोसिएशन बैंक कर्मियों की मांगों पर बातचीत के लिए तैयार हो गई है। 
विज्ञापन
बैंक कर्मियों की हड़ताल स्थगित(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मियों की 27 जून को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है। गुरुवार को दिल्ली में चीफ लेबर कमिश्नर के साथ हुई बैठक में इंडियन बैंक एसोसिएशन बैंक कर्मियों की मांगों पर बातचीत के लिए तैयार हो गई है।

विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर एसोसिएशन के उप महासचिव नरेंद्र चौहान और बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि सीएलसी की मध्यस्थता के बाद आईबीए बैंक कर्मियों की मांगों पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है।

एक जुलाई को बैठक में बैंक कर्मियों की मांगों पर चर्चा होगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियंस ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन के पुन: निर्धारण सहित बैंक कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर 27 जून को हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें