फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपटा लें काम, पूरा हफ्ता बंद रहेंगे सरकारी बैंक

Mon, 30 Mar 2015 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार के बाद लगभग पूरा सप्ताह बैंकों में छुट्टी रहेगी जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक की एटीएम में भी नकदी की कमी हो सकती है। मंगलवार 31 मार्च को वित्त वर्ष का अंतिम दिन है। इस वजह से नकदी जमा, निकासी आदि जैसे सामान्य कामकाज के लिए बैंकों के काउंटर बंद रह सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि रिजर्व बैंक ने इसके लिए कुछ दिशा निर्देश दिए हैं। इनके तहत करदाताओं के लिए बैंक सोमवार को पूरे दिन और मंगलवार को रात आठ बजे तक खुले रहेंगे। पहली अप्रैल को वार्षिक लेखाबंदी रहेगी। दो अप्रैल को महावीर जयंती और तीन अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

चार अप्रैल को आधे दिन के लिए खुलेंगे बैंक

चार अप्रैल को शनिवार होने के कारण बैंक आधे दिन के लिए खुलेंगे और फिर रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। अवकाश के दिन बैंक एटीएम में पैसे नहीं डालते और इसलिए हो सकता है कि एटीएम में भी नकदी की कमी हो जाए। इसलिए आप अपने काम को आज ही निपटा लें।

आरबीआई का कहना है कि आज के तकनीकी युग में लोगों को इस लंबी छुट्टी से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। आरबीआई के डिप्‍टी गर्वनर एसएस मुंद्रा ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि नेटबैकिंग, एटीएम डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जमाने में लोगों को इस तरह की दिक्‍कत नहीं होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें