फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: फर्जी क्रिप्टो करेंसी संचालकों के बैंक खाते सीज, पुलिस कर रही जांच

Thu, 03 Feb 2022 08:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

 बद्दी में कम समय में दोगुना पैसा करने का झांसा देने वाले फर्जी क्रिप्टो करेंसी संचालकों के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। करोड़ों रुपये लेकर फरार इन आरोपियों पर पुलिस पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी(सांकेतिक) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के बद्दी में कम समय में दोगुना पैसा करने का झांसा देने वाले फर्जी क्रिप्टो करेंसी संचालकों के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। करोड़ों रुपये लेकर फरार इन आरोपियों पर पुलिस पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है। जानकारी के अनुसार कर्नाटक के मोहम्मद हबीब और पंजाब के संगरूर के अब्बास ने कॉर्बिट क्वायन के नाम से एक फर्जी क्रिप्टो करेंसी कंपनी बनाई थी। ये दोनों लोग बाहर से आकर होटलों में वार्ड नंबर-9 निवासी रमेश डोगरा और उनके बेटे के साथ बैठक करते थे। इन लोगों ने पंजाब, हरियाणा, मुंबई, हैदराबाद, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में यह अवैध कारोबार फैलाया हुआ था। रमेश डोगरा और उसके बेटे ने बद्दी में एक कार्यालय बनाकर लोगों से इस फर्जी कंपनी में पैसा लगवाया।

विज्ञापन


शुरू में कंपनी ने लोगों को अच्छा लाभ दिया। इसके लालच में लोगों ने अपने रिश्तेदारों को भी इसमें जोड़ लिया। जब कंपनी में करोड़ों रुपये जमा हो गए तो संचालक कंपनी बंद कर भाग गए। रमेश डोगरा और उसके बेटे ने इनके खिलाफ बद्दी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। लोगों ने रमेश डोगरा के माध्यम से पैसा लगाया था, लिहाजा उन्होंने डोगरा के खिलाफ भी मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार छानबीन के दौरान मोहम्मद हबीब, मोहम्मद अब्बास और रमेश डोगरा के बैंक खाते सीज कर दिए हैं। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें