फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: स्वास्थ्य विभाग में तबादलों पर फिर रोक, प्रतिनियुक्तियां भी रद्द

Fri, 24 Sep 2021 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि तबादलों पर रोक लगा दें।
विज्ञापन
तबादले- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच सरकार ने महामारी से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के तबादलों पर फिर रोक लगा दी है। डॉक्टरों, नर्सों की प्रतिनियुक्तियां भी रद्द कर दी गई हैं। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि तबादलों पर रोक लगा दें।

विज्ञापन


उन्होंने जिला उपायुक्तों, मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों, सीएमओ को कोरोना महामारी के प्रति सतर्क रहने के निर्देश भी दिए हैं। हाल ही में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य सचिव से कोरोना पर फीडबैक भी लिया। बताया गया कि ऑक्सीजन युक्त 11,000 बिस्तर तैयार कर लिए हैं। इनमें 1,080 आईसीयू बिस्तर शामिल हैं। कोरोना वार्ड में ऑक्सीजन लगाने और उतारने के लिए 1,400 स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। 

अक्तूबर व नवंबर में तीसरी लहर आने की आशंका है। तीसरी लहर में 60,000 लोगों के संक्रमित होने का अंदेशा है। इसको लेकर तैयारियां रखने को कहा गया है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि हिमाचल में तरह-तरह के वैरिएंट आ गए हैं। प्रदेश में 18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें