फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर, एचपीसीए पर पहली कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की लालपानी स्थित क्रिकेट अकादमी के भवन का पानी कनेक्शन बुधवार को नगर निगम ने काट दिया। इसके बाद बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी है।
विज्ञापन


क्रिकेट अकादमी भवन तोड़ने के लिए दो दिन की मोहलत है। इस दौरान एचपीसीए खुद भवन को तोड़ दे या नगर निगम इस पर समय सीमा खत्म होने के बाद हथौड़ा चला देगा।

सोमवार को निगम की वास्तु योजनाकार शाखा ने एचपीसीए को नोटिस जारी कर कहा था कि एचपीसीए ने खुद अवैध निर्माण को नहीं तोड़ा तो नगर निगम कार्रवाई करेगा। भवन को तोड़ने के लिए आने वाले खर्च को भी एचपीसीए से वसूला जाएगा।

एचपीसीए पर राजधानी के ग्रीन बेल्ट एरिया में बिना अनुमति निर्माण करने का आरोप है। नगर निगम आयुक्त के कोर्ट ने कहा है कि ग्रीन बेल्ट एरिया होने के बावजूद एचपीसीए ने लालपानी में बिना अनुमति चार मंजिला भवन का निर्माण किया है।
विज्ञापन


नगर निगम से नक्शा नामंजूर होने पर भी निर्माण कार्य जारी रख पवेलियन, ड्रेसिंग रूम और शौचालय बनाए गए हैं। नगर निगम अभियंता (जल शाखा) विजय गुप्ता ने कहा कि क्रिकेट अकादमी के अवैध भवन में लगे पानी के कनेक्शन को काट दिया गया है।

बिजली बोर्ड के अभियंता (सिटी) विशेश्वर शर्मा ने कहा कि नगर निगम की ओर से बिजली कनेक्शन काटने की सूचना आ गई है। अब बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने दी थी जमीन की लीज

भाजपा शासनकाल में अकादमी को 9265.21 वर्ग मीटर जमीन लीज पर दी गई। जिस जगह जमीन दी गई, वह ग्रीन बेल्ट एरिया में आता है। यहां किसी भी तरह के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाती।

एचपीसीए ने करीब साढ़े तीन साल पहले रिस्ट्रीक्टिड एरिया कमेटी के पास भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए नक्शा भेजा लेकिन कमेटी ने नक्शा नामंजूर कर दिया। बावजूद इसके एचपीसीए ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया।

नगर निगम भी काम रुकवाने की हिमाकत नहीं कर पाया। बीते साल मई में नगर निगम की ओर से एचपीसीए से जवाब तलब किया गया और मौके का मुआयना किया गया। छानबीन में यह निर्माण अवैध पाया गया।

मिल गया है एमसी का नोटिस
एचपीसीए के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि उन्हें नगर निगम की ओर से भवन निर्माण तोड़ने का नोटिस मिल गया है। इस पर एचपीसीए की कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर जल्द फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें