फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ जा रहे मासूम को उठा ले गया लंगूर, बचाने गई महिला पर भी झपटा

Sun, 05 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मां के साथ पैदल जा रहे तीन साल के मासूम को लंगूर उठाकर ले गया। दूसरी महिला आगे बढ़ी तो लंगूर ने कुछ ऐसा किया कि मौके पर मौजूद लोगों की आह निकल गई। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला सोलन के परवाणू शहर का है।
विज्ञापन


यहां शहर के सेक्टर चार में मां का हाथ थामे सड़क पर चले रहे तीन साल के बच्चे को छीनकर लंगूर उठा ले गया। मां बेसुध होकर चीखने चिल्लाने लगी। इसी बीच साथ चल रही उसकी सहेली ने लंगूर को डराया तो गुस्साए लंगूर ने बच्चे को जमीन पर पटक दिया।

बच्चे को बचाने आगे बढ़ी महिला पर भी लंगूर झपटा। इस बीच चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और लंगूर को बड़ी मुश्किल से भगाया। हादसे में बच्चे को हलकी चोटें आई हैं। महिला के कपड़े फट गए तथा उसे भी खरोंचें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार पर चढ़कर जमीन पर पटक दिया मासूम

जानकारी के अनुसार दिन के समय सेक्टर चार निवासी गृहणी कशिश मित्तल अपने 3 वर्षीय बेटे ह्दय मित्तल के साथ किसी काम से पैदल जा रही थी। साथ में उनकी सहेली रजनी मित्तल भी थीं।

वो आपस में बातचीत करते हुए जा रहे थे की एक लंगूर अचानक उनकी और झपटा और कशिश के हाथ से बच्चा छीनकर ले गया। लंगूर थोड़ी दूर जाकर एक दीवार पर जा बैठा और बच्चे को जोर से जमीन पर पटक दिया। 

गनीमत रही कि बच्चा सिर के बल नहीं गिरा अन्यथा बच्चे की जान जोखिम में पड़ सकती थी। बच्चे को हल्की चोटें आई हैं। घटना से घबराकर बच्चे की मां कशिश ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया।

इस बीच उनकी सहेली रजनी मित्तल बच्चे को बचाने के लिए लंगूर की और दौड़ी तो लंगूर उन पर भी झपट पड़ा। इसमें महिला के कपड़े फट गए। महिलाओं के चीखने के आवाज सुनकर जब लोग इकट्ठा हुए तो लंगूर वहां से भाग खड़ा हुआ। इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें