फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा, मिलकर लड़ाई लड़ने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी में न्यू बस स्टैंड से कॉलेज तक निकाली रैली, स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में लिया हिस्सा
विज्ञापन

नशा समाज को कर रहा खोखला, युवाओं को बचाना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी : विक्रमादित्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुन्नी में वीरवार को सैकड़ों युवा नशे के खिलाफ एकजुट होकर सड़कों पर उतरे। इस दौरान स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में रैली में हिस्सा लिया। सभी लोगों ने मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने की शपथ ली। रैली में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। युवाओं के साथ ही समाज के सभी वर्गों से मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है और युवाओं को इसकी चपेट से बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने का आग्रह किया। रैली में भारी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने नशे के खिलाफ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। पूर्वाह्न 11:00 बजे से रैली न्यू बस स्टैंड से शुरू होकर सुन्नी बाजार से होते हुए निकली। इस दौरान युवाओं ने लोगों से नशे से दूर रहने और इसके दुष्प्रभावों के बारे में नारेबाजी करते हुए जागरूक किया। युवाओं ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे नशे की इस बुराई को न अपनाएं और नशा तस्करों के बारे में पुलिस को सूचित करें। रैली बाजार से होते हुए सुन्नी बाजार में संपन्न हुई। रैली में एसडीएम सुन्नी और तहसीलदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें