फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Medical University: बीडीएस प्रथम वर्ष की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें परीक्षा फार्म भरने की तिथि

Wed, 30 Nov 2022 05:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अटल मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से डेटशीट जारी कर दी गई हैं। इसके मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा फार्म 15 दिसंबर से भरना शुरू होंगे। यह फार्म 20 दिसंबर तक भरे जाएंगे। 
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीडीएस प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं दो जनवरी से शुरू होंगी। इसके लिए अटल मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से डेटशीट जारी कर दी गई हैं। इसके मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा फार्म 15 दिसंबर से भरना शुरू होंगे। यह फार्म 20 दिसंबर तक भरे जाएंगे। 20 दिसंबर के बाद फार्म भरने के लिए 2,000 रुपये लेट फीस भरनी पड़ेगी। लेट फीस के साथ फार्म 22 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। 23 दिसंबर को परीक्षा फार्म का ऑनलाइन सत्यापन होगा। इस दौरान अभ्यर्थियों की ओर से जमा की गई फीस को वापस नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षाएं देने के लिए कुल 10,000 रुपये फीस जमा करवाने होगी। अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थी डेटशीट के आधार पर परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। दो जनवरी 2023 को जनरल एनाटोमी इंक्ल्यूडिंग एंबरोलॉजी एंड हिस्टोलॉजी की परीक्षा होगी। तीन जनवरी को जनरल ह्यमन फिजियोलॉजी एंड बायोकेमिस्ट्री की परीक्षा ली जाएगी। चार जनवर को जनरल एनाटोमी एंबरालॉजी एंड ओरल हिस्टोलॉजी और पांच जनवरी को एन्वायरमेंटल स्टडीज की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें