फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा सत्र: शिक्षा मंत्री बोले- स्कूलों में पदोन्नति से जल्द नियुक्त होंगे 300 प्रिंसिपल

Fri, 11 Mar 2022 05:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रश्नकाल के दौरान विधायक जियालाल के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रवक्ताओं की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी।  सरकार ने फैसला लिया है कि पदोन्नति और नई भर्ती के दौरान शिक्षकों को दूरदराज के स्कूलों में रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि स्कूलों में पदोन्नति से जल्द 300 प्रिंसिपल नियुक्त होंगे। प्रश्नकाल के दौरान विधायक जियालाल के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रवक्ताओं की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षक जाते नहीं हैं। अन्य क्षेत्रों में ही अपनी समायोजन करवा लेते हैं। सरकार ने फैसला लिया है कि पदोन्नति और नई भर्ती के दौरान शिक्षकों को दूरदराज के स्कूलों में रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यों के लिए इस्तेमाल होंगे बंद पड़े कृषि कार्यालय
 कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि बंद पड़े  कृषि कार्यालयों को सामाजिक कार्यों के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान विधायक रामलाल ठाकुर ने 1995 में बनाए गए छकोह कार्यालय के बंद होने का मामला उठाया। मंत्री ने कहा कि इस कार्यालय को भ्रमण व प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया था। 1997 में प्रशिक्षण समाप्त होने पर कार्यालय बंद हो गया। इस मामले को देखकर अन्य कार्यों के लिए कार्यालय को प्रयोग करने का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें