14 से 18 आयु वर्ग में दसवीं और उससे नीचे की कक्षाओं में लड़कों का नामांकन 38.9 फीसदी, जमा एक और जमा दो कक्षा में 41.3 फीसदी और कॉलेजों में 8.1 फीसदी है। इसी आयु वर्ग में लड़कियों का दसवीं कक्षा तक नामांकन 33.5 फीसदी, जमा एक और जमा दो में 43.4 तथा कॉलेजों में 16.2 फीसदी है। सरकारी स्कूल-कॉलेजों में 67 फीसदी नामांकन लड़कियों का है जबकि लड़कों का नामांकन 60 फीसदी तक है। निजी स्कूल-कॉलेजों में 37 फीसदी नामांकन लड़कों और 30 फीसदी नामांकन लड़कियों का है।
99 फीसदी युवा कर रहे स्मार्ट फोन का इस्तेमाल
जिला कांगड़ा के 99 फीसदी युवा स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिला के 40 फीसदी युवाओं के पास अपने स्मार्ट फोन भी हैं। सोशल मीडिया साइट्स पर प्रोफाइल ब्लॉक-रिपोर्ट और प्राइवेट करने का भी जिला के युवाओं को पूरा ज्ञान है। 88 फीसदी लड़के और 80 फीसदी लड़कियां प्रोफाइल को ब्लॉक-रिपोर्ट करना जानते हैं। 92 फीसदी लड़के और 83 फीसदी लड़कियों को प्राेफाइल प्राइवेट करना आता है। 94 फीसदी लड़कें और 80 फीसदी लड़कियां पासवर्ड बदलना जानती हैं। ऑनलाइन सेवाओं में भुगतान करने वालों में 70 फीसदी लड़के और 52 फीसदी लड़कियां शामिल रहीं।
यू ट्यूब पर वीडियो ढूंढने में 94 फीसदी पास
यू ट्यूब पर वीडियो ढूंढने में 94 फीसदी युवा पास हुए हैं। इसमें लड़के और लड़कियां दोनों बराबर रहे हैं। गूगल मैप का प्रयोग करने में लड़कों ने बाजी मारी है। 69 फीसदी लड़के और 40 फीसदी लड़कियों ने फोन पर गूगल मैप का प्रयोग कर दिखाया। ऑनलाइन जानकारी तलाशने और अलार्म लगाने में भी 90 फीसदी युवा शामिल रहे। बजट का प्रबंधन, ऋण भुगतान व छूट की गणना करने में लड़कों ने लड़कियों से बाजी मारी।