11 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाने को 11 करोड़ जारी
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी निदेशक मंडल की 155वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया की निगम ने बिजली बोर्ड को शिमला लोकल, हमीरपुर और नादौन में 11 स्थानों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 11 करोड़ 43 लाख रुपये की राशि जारी की है। यह चार्जिंग स्टेशन शिमला में शिमला लोकल वर्कशाप, आईएसबीटी टुटीकंडी के समीप, तारादेवी वर्कशाप, ठियोग बस स्टैंड, अर्की और जुन्गा में स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा हमीरपुर वर्कशाप, हमीरपुर बस स्टैंड, जाहू बस स्टैंड, नादौन बस स्टैंड और नए इलेक्ट्रिक डिपो नादौन में स्थापित किए जाएंगे। बैठक में प्रधान सचिव परिवहन आरडी नज़ीम, परिवहन निदेशक अनुपम कश्यप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
45 बसें हरिद्वार और 6 बसें अयोध्या के लिए चलेंगी
प्रथम दर्शन सेवा की पुस्तिका का विमोचन कर मुकेश ने कहा कि प्रथम दर्शन सेवा के तहत निगम 175 सेवाएं शुरू करेगा। 45 बसें सिर्फ हरिद्वार के लिए और 6 बसें अयोध्या के लिए चलेंगी। अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने से पहले खाने के लिए बसें कहां रुकेंगी, कितना स्टाफ लगेगा, इसका आकलन किया जा रहा है। इन बसों की विशेष ब्रांडिंग की जाएगी। प्रथम दर्शन सेवा बसों में होगा मंत्रोचारणएचआरटीसी की प्रथम दर्शन सेवा बसों में रूट पर रवाना होने से पहले मंत्रोच्चारण होगा। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि कुछ एयरलाइंस में भी धीमी आवाज में धार्मिक मंत्रों का जाप होता है।