विद्यार्थियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए सभी धर्मों में एकता बनाए रखने का अद्भुत संदेश दिया। स्पर्धा में कक्षा सातवीं के छात्र अरसलान अब्दुल जिशान ने पहला स्थान प्राप्त किया।
जेसीबी पब्लिक स्कूल खलीनी में मंगलवार को अमर उजाला की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस पर चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला स्पर्धा में पांचवीं से सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए सभी धर्मों में एकता बनाए रखने का अद्भुत संदेश दिया। स्पर्धा में कक्षा सातवीं के छात्र अरसलान अब्दुल जिशान ने पहला स्थान प्राप्त किया। छठी कक्षा के अभिनव दूसरे और पांचवीं की छात्रा भूमिका तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
आठवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने निबंध लेखन के माध्यम से एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। इसमें दसवीं की छात्रा दिपांशी मेहता ने पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं के सुजल चौहान ने दूसरा और कक्षा आठवीं की छात्रा तमन्ना बंसल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनके महान कार्यों के लिए याद करना था। प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने उमर उजाला के इस कार्यक्रम की सरहाना की।
यूनिटी रन कार्यक्रम का आयोजन
शिमला। सेंट थॉमस स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर यूनिटी रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल से उपायुक्त कार्यालय होते हुए विधानसभा तक विद्यार्थियों ने दौड़ लगाई। इसमें 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विधुप्रिया चक्रवर्ती ने की। विद्यार्थियों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।