फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ पर फिसला सेना का ट्रक, 3 जवान मरे

Mon, 15 Dec 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-चीन सीमा पर शिपकिला आर्मी कैंप में पीने का पानी लेकर जा रहा सेना का ट्रक बर्फ पर फिसलकर 300 फीट गहरी खाई में लुढ़क गया। हाबसर नाला के पास हादसा शनिवार देर रात हुआ। ट्रक पूह से शिपकिला की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


बर्फबारी के बीच पुलिस ने दो शवों को निकाल लिया है जबकि तीसरे शव को निकालने के लिए मशक्कत जारी है। मृतकों में वाहन चालक लांस नायक कुसुम कुमार सिंह, हवलदार ओसीआर प्रसाद और हवलदार हरेंद्र उपाध्याय शामिल हैं। तीनों बीआर रेजीमेंट के हैं।

खबर लिखे जाने तक हवलदार हरेंद्र उपाध्याय के शव को निकालने का काम जारी था। हादसे की पुष्टि करते हुए किन्नौर के एसपी राहुल नाथ ने बताया कि देर रात पुलिस को हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर दो शवों को गहरी खाई से निकाल लिया है, जबकि तीसरे शव को निकालने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें