फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: ठियोग में सैन्य वाहन गिरा, एक जवान की मौत, तीन घायल

Fri, 23 Aug 2019 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग/शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंबाला कैंट से शिमला के झाकड़ी फर्नीचर का सामान लेकर जा रहा सेना का वाहन ठियोग के लंबीधार के पास एनएच-5 से अनियंत्रित होकर सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायल जवानों का उपचार आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे हुआ। पुलिस हादसे की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, सात घायल
डीएसपी पुलिस थाना ठियोग कुलविंदर सिंह के मुताबिक हादसे में सेना के जवान राजेश (37) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरजन, बी नगप्पा और बीके राय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बाल-बाल बचा, करानी पड़ी आपात लैंडिग
विज्ञापन

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि नगप्पा की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। शाम चार बजे के करीब उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। सुरजन की दांयी बाजू फ्रेक्चर होने के अलावा नाक पर भी चोटें आई हैं। जवान के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया है। 

एनएच पर जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क क्षतिग्रस्त थी। बीते एक वर्ष से यहां चालक परेशान हो रहे थे, लेकिन एनएच प्राधिकरण ने सड़क की हालत सुधारने की जहमत नहीं उठाई। एसपी ओमापति जम्वाल ने भी हादसे की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें