फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका

Sat, 26 Apr 2014 11:00 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला कार्यालय के सेना भर्ती निदेशक कर्नल सीबी छेत्री ने कहा कि सोलन, सिरमौर, शिमला तथा किन्नौर में 300 जवानों की सेना में भर्ती की जाएगी। 10 मई से 16 मई के बीच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा के खेल मैदान में भर्ती जिलावार तय की गई है। सोलन जिला के युवकों की सैनिक जनरल वर्ग के लिए 10 मई और सैनिक लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी के लिए 14 मई को भर्ती निश्चित की गई है।
विज्ञापन


11 मई को शिमला जिला और 12 मई को सिरमौर व किन्नौर जिलों के उम्मीदवारों की सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती की जाएगी। 13 मई को सिरमौर और किन्नौर जबकि 14 मई को शिमला व सोलन के उम्मीदवार लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी के लिए भर्ती किए जाएंगे। 15 और 16 मई को शेष युवाओं का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

आयु 17 से 23 साल

सामान्य ड्यूटी के लिए आयु सीमा साढ़े 17 से 21 साल के बीच, सैनिक लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी पदों के लिए साढ़े 17 से 23 साल के बीच होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता दसवीं और जमा दो तक रखी है।

शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 15 रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, डोगरा क्लास, जाति, चरित्र और अविवाहित होने के प्रमाण पत्र, इनके दो सैट सत्यापित फोटोस्टेट साथ लाने होंगे।
विज्ञापन

स्पेशल बसें चलेंगी, सुबह 5 बजे करें रिपोर्ट

भर्ती के लिए अधिक संख्या में युवाओं के आने की संभावना के चलते आईएसबीटी शिमला से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। युवाओं को भर्ती स्थल पर प्रात : 5 बजे पहुंचना होगा।

टैटू वालों पर पाबंदी
शरीर पर टैटू (चिन्ह) न हो और कान साफ हों। टैटू वाले भर्ती में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। पिछले साल डगशाई में साढे़ 15 हजार युवाओं ने भर्ती रैली में भाग लिया था और 450 युवाओं की भर्ती की गई थी।

इस बार 300 से अधिक युवाओं की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवा 1.6 किलोमीटर दौड़ का अभ्यास करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें