फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बेमौसमी बर्फबारी-बारिश से सेब और गेहूं की फसलों पर संकट, बागवानी निदेशालयों ने फील्ड से मांगी रिपोर्ट

Wed, 08 Apr 2026 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राज्य सरकार के कृषि और बागवानी निदेशालयों ने इस संबंध में फील्ड से रिपोर्ट मांगी है। मौसम के बिगड़े मिजाज का सीधा असर कृषि व बागवानी पर हो रहा है।
विज्ञापन
बेमौसमी बर्फबारी-बारिश से सेब पर संकट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में असमय बर्फबारी और बारिश से सेब, गेहूं समेत अन्य फसलों पर संकट खड़ा हो गया है। इससे जहां राज्य में सेब की फसल को नुकसान हो रहा है, वहीं गेहूं और रबी की अन्य फसलों पर भी संकट खड़ा हो गया है। राज्य सरकार के कृषि और बागवानी निदेशालयों ने इस संबंध में फील्ड से रिपोर्ट मांगी है। मौसम के बिगड़े मिजाज का सीधा असर कृषि व बागवानी पर हो रहा है। विशेषकर सेब की फसल पर पड़ा है।

विज्ञापन


इन दिनों फ्लावरिंग और सेटिंग का महत्वपूर्ण चरण चल रहा है, जिसमें 22 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान अनुकूल माना जाता है, लेकिन बर्फबारी और लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इससे फूलों के विकास पर असर पड़ रहा है। वहीं, बारिश के कारण सेब के फूलों पर परागण धुलने का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे फल बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। बागवानों का मानना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो फसल को करीब 10 फीसदी तक नुकसान हो सकता है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन बागवानी विभाग की ओर से फील्ड में निरीक्षण के बाद ही किया जाएगा।

हमीरपुर जिले में दो दिन से हो रही बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश और ओलावृष्टि से आम-लीची सहित अन्य फलदार पौधों के फूल झड़ गए हैं। वहीं, बारिश से गेहूं की फसल पर इसका सीधा असर पड़ने की आशंका है। कई जगह तेज बारिश और हवा से फसल खेतों में बिछ गई है जिससे उत्पादन में भारी कमी आ सकती है। जिले में 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई हुई है।

मंडी जिले के सराज और गोहर ब्लाॅक में ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। फील्ड से रिपोर्ट विभाग के अधिकारियों के पास पहुंच गई है। सराज ब्लाॅक में ओलावृष्टि से नकदी फसलों को 50 लाख का नुकसान हुआ है। इसी तरह गोहर ब्लाॅक में भी 16.9 लाख का नुकसान हुआ है। कांगड़ा जिले में लगातार बारिश से गेहूं और आलू की फसल को नुकसान पहुंचने लगा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्रदेश बागवानी विभाग के निदेशक डॉ. सतीश शर्मा ने कहा कि सेब की फ्लावरिंग के दौरान बगीचों में हुई असमय बर्फबारी और बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे फील्ड अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। राज्य कृषि विभाग के निदेशक डॉ. रविंद्र सिंह जसराेटिया ने कहा कि जिन क्षेत्रों में गेहूं की फसल हवा और बारिश से गिर गई है, वहां नुकसान हुआ है। इस पर फील्ड अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें