जिसके बाद अनुराग ठाकुर सड़क मार्ग से धरोहर गांव रायपुर पहुंचे। सैकड़ों किलोमीटर का सफर करने के दौरान काफी थकावट के बाद भी अनुराग ठाकुर ने आराम नहीं किया। लोहड़ी उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करने के साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के समापन के बाद वह ऊना बस स्टैंड पहुंचे और इसके बाद वह एचआरटीसी की बस में दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
अनुराग ठाकुर चौथी बार हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते हैं। वह पूर्व में बीसीसीआई के अध्यक्ष और हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। सोशल मीडिया पर अनुराग ठाकुर का बस में सोते हुए का फोटो उनके समर्थकों द्वारा खूब वायरल किया जा रहा है। काफी लोगों ने इसे अनुराग ठाकुर की सादगी बताते हुए प्रशंसा भी की है।