फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: केंद्र ने हिमाचल के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में मंजूर किए 3367 और घर

Thu, 14 Mar 2024 07:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/संधोल

सार

 संधोल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3367 और घरों को मंजूर कर दिया है। 
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने संधोल में जनसभा की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद अनुराग ठाकुर ने धर्मपुर हलके का तूफानी दौरा किया। गुरुवार दोपहर बाद उनकी छह जनसभाएं हलके में हुईं। संधोल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3367 और घरों को मंजूर कर दिया है। इसके साथ ही हिमाचल में एक वर्ष में लगभग 20 हजार से ज्यादा घर बनाने के लिए केंद्र ने धनराशि मुहैया करवाई है, लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार जनता को झूठ बोलकर गुमराह कर रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश में खराब सड़कों को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीएम का सुजानपुर से संधोल का दौरा बनाया जाए, तभी उन्हें यहां से गुजरने वाले लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क इतनी खराब है कि यहां सफर करने पर पूरे शरीर में दर्द हो जाएगी। उनके दौरे के दौरान उनके साथ भाजपा नेता रजत ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


टिकट घोषित होते ही फील्ड में डटे
अनुराग ठाकुर पर इस क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगता रहा है, लेकिन टिकट मिलने के तुरंत बाद सबसे पहले अनुराग इसी क्षेत्र में पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें