फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में बीपीएल में आने के लिए बढ़ेगी सालाना आय सीमा

Wed, 26 Aug 2020 10:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
बीपीएल राशन कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रामीण और शहरी बीपीएल के लिए अब अलग-अलग आय सीमा होगी। सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बीपीएल में आने के लिए 45 हजार सालाना आय तय की थी। लेकिन शहरी क्षेत्रों में गरीब लोगों की मासिक आय ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा है। ऐसे में सरकार ने शहरी क्षेत्रों में सालाना आय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। सरकार ने शहरी विकास विभाग को प्लान तैयार करने को कहा है। अगली कैबिनेट बैठक में इस मामले को लाया जाएगा। 

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में साढ़े पांच लाख लोग गरीबों की श्रेणी में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी संख्या ज्यादा है जबकि शहरी क्षेत्रों में इनकी संख्या न के बराबर है। शहरी निकाय ने इसको लेकर प्रदेश सरकार से मामला उठाया था। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में बीपीएल श्रेणी के लिए सालाना आय सीमा को बढ़ाया जाना है। इसे 45 हजार से ज्यादा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें