फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में 364 विद्यार्थियों ने दी अमर उजाला दिशा छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा

Fri, 09 Feb 2024 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

परीक्षा रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना और एसएसआरवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना में हुई। परीक्षा में स्कूल के 10वीं से 12वीं कक्षा के कुल 364 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
ऊना में 364 विद्यार्थियों ने दी अमर उजाला दिशा छात्रवृति प्रतियोगी परीक्षा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला दिशा छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन दूसरे दिन ऊना जिला के दो स्कूलों में किया गया। बच्चों में इस परीक्षा में भाग लेने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना और एसएसआरवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना में हुई। परीक्षा में स्कूल के 10वीं से 12वीं कक्षा के कुल 364 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह देखने को मिला। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वार्षिक परीक्षा से पहले इस तरह की परीक्षा का आयोजन करने से जहां एक ओर बच्चों के मनोबल में वृद्धि होगी।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर यह परीक्षा बच्चों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। स्कूल प्रबंधन ने इस तरह की परीक्षा का आयोजन सभी शिक्षण संस्थानों में करवाने का आह्वान किया है ताकि बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञानवर्धन होने के साथ ही चौमुखी विकास हो सके। बच्चों के लिए इस तरह की प्रतियोगी परीक्षा में जहां एक ओर भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। तो वहीं दूसरी ओर पहली बार एमसीक्यू सीट को भरने की भी जानकारी हासिल हुई जोकि आगे चलकर बच्चों के लिए किसी भी एक्जाम में शामिल होने के लिए सहायक होगी।

एसएसआरवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना के प्रधानचार्य सुरेंद्र रात्रा ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन का इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करवाने का सफल प्रयास है। इससे बच्चों को सीखने का अवसर मिलता है। सभी स्कूलों में इस तरह की परीक्षाएं आयोजित करवानी चाहिए। रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अक्षय मनकोटिया ने कहा कि अमर उजाला की दिशा छात्रवृत्ति परीक्षा में बच्चों को एक बेहतरीन मौका मिला है। इससे अन्य परीक्षाओं में भी बच्चों को इसका फायदा मिलेगा और वार्षिक परीक्षाओं से पहले इस तरह की प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन करने से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला है जो कि आगे उनके काम आएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंध प्रश्न पूछे गए।। इससे बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छे से तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें