उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 29 मई को अमर उजाला काॅफी टेबल बुक बेस्ट ऑफ हिमाचल 2025 का लोकार्पण करेंगे। यह अमर उजाला की ओर से प्रकाशित छठी कॉफी बुक टेबल होगी। कार्यक्रम शिमला के ईस्ट बॉर्न रिसॉर्ट खलीनी मुख्यालय में शाम को 5 से 7 बजे तक होगा। उप मुख्यमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की उड़ान भरने वाली शख्सियतों को सम्मानित भी करेंगे।
विज्ञापन
सम्मानित होने वाले राज्य के इन अग्रणी लोगों में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से उन प्रतिष्ठित उद्यमियों, व्यवसायियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों का चयन किया गया है जो दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन में गोयल मोटर्स विशेष रूप से सहयोगी होगा।