फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला की वादियों में गूंजेगी अमर उजाला आवाज, खबरों को जानने का नया अंदाज

Wed, 18 Nov 2020 06:37 PM IST
कुमार संभव अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिमला की वादियों में गूंजेगी अमर उजाला आवाज, खबरों को जानने का नया अंदाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरमागरम चाय की चुस्की, अखबार की सुर्खियां और हरी-भरी वादियां...ये तीनों चीजें एक साथ और एक जगह मिल जाएं तो उस सुबह का कहना ही क्या? और आपका अपना अमर उजाला कई साल से शिमला और हिमाचल के लोगों की सुबह को इसी तरह खुशनुमा बना रहा है। शिमला के इसी मनमोहक नजारे को अमर उजाला अब एकदम नए अंदाज में पेश करेगा। दरअसल, अमर उजाला अब शिमला की 'आवाज' बनेगा और खुद आपको खबरें पढ़कर सुनाएगा। 
विज्ञापन


अमर उजाला और आपका रिश्ता बरसों पुराना है। अखबार के कागज और दिल की कलम से हमने इस रिश्ते को लगातार सींचा। वहीं, आपने अपने प्यार से हमें बुलंदियों तक पहुंचा दिया। इस दौरान बातों और विचारों के माध्यम से हम और आप लगातार मुलाकात करते रहे। अब दौर नया है और हमने आपके दिल की डोर को छूने का नया रास्ता खोजा है। दरअसल, अमर उजाला आप तक पहुंचने का नया माध्यम 'अमर उजाला आवाज' लाया है। 

यहां सुनिए शिमला की आवाज

यहां रोजाना हमारी-आपकी गुफ्तगू होगी। हम शिमला की खबरों को पॉडकास्ट के जरिए रोजाना आप तक पहुंचाएंगे। साथ ही, हिमाचल के उन तमाम किस्सों को हिमाचली अंदाज में आपको सुनाएंगे, जिनसे आप कभी रूबरू ही नहीं हुए। रोजाना तमाम मुद्दों पर हमारी-आपकी गपशप होगी तो आपको देश-दुनिया के ताजातरीन मुद्दों से भी रूबरू कराया जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल, 'अमर उजाला आवाज' आपके अपने अमर उजाला का एक नया कदम है या यूं कह लीजिए कि अमर उजाला अब उस डिजिटल रास्ते पर बढ़ चला है, जहां हमारी 'आवाज' रोजाना आप तक पहुंचेगी और हमारे-आपके रिश्ते को एक नए मुकाम पर पहुंचाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें