हिमाचल में आर्मी भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने सिपाही जनरल ड्यूटी की लिखित परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। इस बार हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के 936 युवा भारतीय सेना की वर्दी पहनेंगे। इन 936 युवाओं र्ने लिखित परीक्षा पास कर ली है। ये अब भारतीय सेना में बतौर सिपाही जनरल ड्यूटी होगी। एक नवंबर को राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर (अणू) के मैदान में 3 जिलों के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा हुई थी। इससे पूर्व ऊना में हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1577 अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण होकर इस परीक्षा में अपनी जगह बनाई थी।