फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह के विधायक पर लगे आरोपों की हो जांच : समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य कमेटी ने बीजेपी विधायक पर अल्पसंख्यक समुदाय की युवती द्वारा लगाए आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। समिति की प्रदेशाध्यक्ष वीना वैद्य और राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले भी युवती और उसके पिता ने विधायक तथा उनके सहयोगियों पर दबाव बनाकर जबरन बयान दिलवाने के आरोप लगाए हैं। यह मामला कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फालमा चौहान ने कहा कि पहले भी इस युवती के उजागर हुए उत्पीड़न के मामले के बाद जनवादी महिला समिति ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस की उदासीन कार्यप्रणाली के कारण इस मामले को दबाया गया। समिति ने महिला आयोग की अध्यक्ष को मांगपत्र सौंपकर युवती और उसके परिजनों को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें