फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: रंजिश में तीन युवकों को स्कॉर्पियो से रौंदा, 1 की मौत, 2 घायल; पांवटा साहिब के केदारपुर का मामला

Wed, 05 Nov 2025 10:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।

सार

देहरादून-कालाअंब एनएच पर एक युवक ने आपसी रंजिश में तीन युवकों पर स्कॉर्पिओ गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में एक ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दो घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पांवटा की टीम बयान दर्ज करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर जिले के केदारपुर में देहरादून-कालाअंब एनएच पर बुधवार शाम एक युवक ने आपसी रंजिश में तीन युवकों पर स्कॉर्पिओ गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में बुरी तरह से जख्मी हुए एक युवक ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायल हैं। दोनों का उपचार पांवटा अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान कलेसर (हरियाणा) निवासी अशरफ (35) के रूप में हुई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि मरने वाला युवक ट्रांसपोर्टर था और गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी भी इसी काम है। दो दिन पहले ही इनके बीच कलेसर में मारपीट हुई थी। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हादसे में घायल अमजद (28) और इसरार (19) निवासी कलेसर ने पुलिस को बताया कि अशरफ बाइक पर पांवटा साहिब आ रहा था। केदारपुर के पास जब वह बाइक से उतरकर अपनी गाड़ी में चढ़ रहा था, तभी पीछे से खुर्शीद निवासी कलेसर हरियाणा ने अपनी गाड़ी से उसे टक्कर मार दी। वह नीचे गिर गया। उसके बाद आरोपी ने उसके ऊपर दो-तीन बार गाड़ी चढ़ाई। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच, जब वे दोनों बीच बचाव करने आए तो आरोपी ने उन्हें भी गाड़ी से टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। बुरी तरह जख्मी अशरफ अली को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, यहां से उसे यमुनानगर ले जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि खुर्शीद के साथ घटना के वक्त उसका भाई भी गाड़ी में सवार था। पुलिस थाना प्रभारी पांवटा देवी सिंह नेगी ने बताया कि खुर्शीद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें