फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: किरपाण के साथ परीक्षा में न बैठाने का आरोप, जांच शुरू

Fri, 01 Apr 2022 07:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कुलवंत सिंह बाठ ने बसोली गांव के युवक को किरपाण पहनकर परीक्षा में न बैठाने की निंदा की है। कुलवंत सिंह का आरोप है कि परीक्षा देने के लिए गए युवक को मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किरपाण उतारने के लिए कहा और ऐसा न करने पर उसे परीक्षा से वंचित कर दिया। 
विज्ञापन
लिखित परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में एक उम्मीदवार ने किरपाणधारी होने पर उसे केंद्र में न जाने का परीक्षा से वंचित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायत भी दी है। मामले पर जांच बैठा दी गई है। डीएसपी हरोली मामले की जांच कर रहे हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कुलवंत सिंह बाठ ने बसोली गांव के युवक को किरपाण पहनकर परीक्षा में न बैठाने की निंदा की है।

विज्ञापन


कुलवंत सिंह का आरोप है कि परीक्षा देने के लिए गए युवक को मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किरपाण उतारने के लिए कहा और ऐसा न करने पर उसे परीक्षा से वंचित कर दिया। उन्होंने उपायुक्त राघव शर्मा और पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन से बातचीत कर इस प्रकरण की उच्च अधिकारी से जांच कराने और मौके की वीडियो रिकार्डिंग देखने की मांग की है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले में डीएसपी हरोली को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि किरपाणधारी अन्य उम्मीदवारों ने केंद्र में परीक्षा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें