फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जंगलों में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने गाया गीत, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 26 Nov 2019 07:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मनाली की वादियों में फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू हो गई है। मंगलवार को मनाली के अलेउ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के समीप जंगल में सेट लगा और शुरू हुआ लाइट...कैमरा और एक्शन का दौर।

विज्ञापन


यश जौहर की फोटो पर माल्यर्पण के बाद फिल्म की शूटिंग का सिलसिला शुरू किया गया। फिल्म निदेशक यान मुखर्जी समेत समस्त फिल्म यूनिट ने सुबह ही जंगल में डेरा डाल लिया था।

फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोपहर के समय सीन तैयार होते ही शूटिंग स्थल पर पहुंच गए। जहां एक गीने के सीन दोनों पर फिल्माए गए। रणबीर और आलिया सुरक्षा गार्डों के साथ सेट पर रहे। ऐसे में प्रशंसकों को मायूसी हाथ लगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

- फोटो : सोशल मीडिया
उन्हें रणबीर और आलिया के हाथ से किए गए हाय-बाय से ही काम चलाना पड़ा। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, नागार्जुन और मोनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं।

इस फिल्म के जरिये पहली बार बड़े पर्दे पर रणबीर-आलिया की जोड़ी दिखाई देगी। स्थानीय फिल्म समन्वयक अनिल कायस्था ने बताया की मंगलवार को पर्वतारोहण संस्थान के समीपजंगल में फिल्म शूटिंग की विधिवत शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि आज अमिताभ बच्चन मनाली पहुंच सकते हैं। रणबीर ने मंगलवार को प्रशंसक के साथ मनाली का एक फोटो ट्विटर शेयर किया है। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें