पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही एयर इंडिया ने पर्यटकों को झटका दिया है। कुल्लू से दिल्ली के लिए हवाई सफर महंगा करते हुए एयर इंडिया ने ढाई हजार रुपये तक प्रति सीट किराया बढ़ा दिया है। अब कुल्लू से दिल्ली का न्यूनतम 8,500 रुपये किराया देना पड़ेगा। अधिकतम किराया 18,507 रुपये तक हो सकता है।
पहले न्यूनतम किराया 6500 जबकि अधिकतम किराया 16,000 रुपये था। फिलहाल दिल्ली-भुंतर के बीच एकमात्र उड़ान हो रही है। 72 सीटर विमान में 65 यात्री दिल्ली से भुंतर लाए जा सकते हैं। भुंतर से 45 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। भुंतर स्थित एयर इंडिया के स्थानीय मैनेजर दिनेश भारद्वाज ने किराया बढ़ाने की पुष्टि की है।