फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती: सामान्य प्रवेश परीक्षा के बाद अब जून में होगा ग्राउंड टेस्ट

Fri, 28 Apr 2023 11:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/सोलन

सार

सेना भर्ती कार्यालय शिमला की ओर से कर्नल शलव सनवाल ने बताया कि शिमला और सोलन परीक्षा केंद्रो में शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर साहित चार जिलों के उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती(फाइल) - फोटो : indian army
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर सामान्य ड्यूटी श्रेणी के लिए कंप्यूटराज्ड ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 17 अप्रैल से देश भर में 176 स्थानों पर हुई। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की ओर से कर्नल शलव सनवाल ने बताया कि शिमला और सोलन परीक्षा केंद्रो में शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर साहित चार जिलों के उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।  शिमला में यह परीक्षा एचपी कॉलेज ऑफ एजूकेशन शिमला और सोलन में ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज में 26 अप्रैल तक हुई।

विज्ञापन


सनवाल ने बताया कि नई भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में सभी उम्मीदवार जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन  किया है उन्हें ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा, जो वर्तमान में पूरे देश में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हो रही है। सनवाल ने कहा कि दूसरे चरण में चुने गए उम्मीदवारों को संबंधित सेना भर्ती कार्यालयों की ओर से निर्धारित स्थानों पर विभिन्न चरणों में जून से भर्ती रैलियों के लिए बुलाया जाएगा। इन उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन से गुजरना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें