लंगर मामले पर गेट पर जताई नाराजगी, बोले, लंगर पर एक तरफा न हो कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी में वीरवार को माकपा की लोकल कमेटी ने मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन किया। लोकल कमेटी ने कहा कि अस्पताल में निजीकरण की व्यवस्था को बंद किया जाना चाहिए। लोकल कमेटी के सचिव बाबू राम ने बताया कि आईजीएमसी प्रशासन जिस लंगर को अवैध बता रहा है अस्पताल प्रबंधन के कुछ लोग पिछले कुछ सालों में यहां पर लंगर बांटते हुए पाए गए हैं। माकपा ने सरकार से मांग की है कि एक तरफा कार्रवाई न की जाए। कार्रवाई करनी है तो सभी पर एक सम्मान करें।
आईजीएमसी में माकपा की लोकल कमेटी दोपहर साढ़े तीन बजे गेट पर इकट्ठे हुए। यहां पर राज्य कमेटी सदस्य विजेंद्र मेहरा, जिला कमेटी सदस्य सोनू वर्मा ने बताया कि अस्पताल में निजीकरण की ओर ध्यान दिया जा रहा है। अस्पताल की लैब निजी हाथों में सौंपी है। लंगर मामले पर राजनीति हो रही है। माकपा ने कहा कि चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्य सचिव मंडल सदस्य कुलदीप सिंह तंवर, राज्य कमेटी सदस्य विजेंद्र मेहरा, जिला कमेटी सदस्य सोनू वर्मा, सत्यवान पुंडीर, जगमोहन ठाकुर, बालक राम, महेश वर्मा, जियानंद, विवेक कश्यप, पंकज वर्मा, पोविंदर, रमन, चंद्रकांत वर्मा, सोहन ठाकुर, सुरेश वर्मा, हिमी देवी और बालकृष्ण बाली मौजूद रहे।