फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी परिसर में कांग्रेस सेवादल ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
OLYMPUS DIGITAL CAMERA
विज्ञापन
लंगर हटाने पर अस्पताल प्रबंधन को घेरा; बोले, अवैध कब्जा था तो पहले क्यों नहीं की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस यंग ब्रिगेड सेवादल ने आईजीएमसी में कमरे खाली करवाने और लंगर सेवा बंद करने को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस यंग बिग्रेड सेवादल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
दोपहर एक बजे के करीब सैकड़ों कार्यकर्ता अध्यक्ष वीरेंद्र बाशंटू की अध्यक्षता में परिसर के गेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की कार्रवाई पर सवाल उठाए। अध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल के एमएस डॉ. जनकराज को अब अवैध कब्जे नजर आ रहे हैं, उस वक्त कहां थे जब यहां पर हो रहे अवैध कब्जे के तहत काम लिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत इस लंगर सेवा की प्रशंसा करते थे। कई आईएएस अफसर यहां पर आकर सेवाएं दे चुके हैं। कांग्रेस यंग ब्रिगेड सेवादल के अध्यक्ष वीरेंद्र बाशंटू ने बताया कि सर्वजीत सिंह बॉबी बीमार हैं तथा उपचार करवा रहे हैं। इनकी पीठ के पीछे अस्पताल प्रबंधन ने उनके खाने के बर्तनों को बाहर निकाल दिया। बताया कि वह रोजाना हजारों लोगों की निशुल्क मदद कर उन्हें भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सोच के कारण ही आज हजारों लोग खाना खाते हैं। अध्यक्ष ने मांग की है कि बॉबी को उनका लंगर स्थल वापस दिया जाए। अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश की जनता उनके साथ है। अस्पताल प्रबंधन को हिदायत दी कि ऐसी हरकत दोबारा न करें। अस्पताल में लंगर सेवा को खत्म किया तो भूखहड़ताल और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें