फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: शिक्षा मंत्री के साथ बैठक करने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ से क्रमिक अनशन खत्म करने का लिया फैसला

Sat, 07 Jun 2025 05:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिक्षक संघ की मांगों पर विचार करने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने क्रमिक अनशन पर बैठे संघ पदाधिकारियों को पिलाया जूस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ बैठक करने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीते डेढ़ माह से चल रहे क्रमिक अनशन को समाप्त करने का फैसला लिया। शिक्षक संघ की मांगों पर विचार करने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। यह कमेटी आने वाले दिनों में विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा करेगी।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में स्कूल स्तर पर शिक्षा निदेशालय एक ही रहेगा, सरकार इस फैसले को वापस नहीं लगी। पहली से पांचवीं कक्षा और छठी से 12वीं कक्षा तक का काम देखने के लिए दो अलग-अलग अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किए जाएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने क्रमिक अनशन पर बैठे संघ के पदाधिकारियों को पिलाया जूस
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को शिक्षा निदेशालय लालपानी में क्रमिक अनशन पर बैठे हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को जूस पिलाकर हड़ताल को समाप्त करवाया।  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर  ने कहा कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ और सरकार के बीच अधिकतर विषयों को लेकर आपसी सहमति बन गई है और अन्य लंबित मामलों पर सहमति बनाने के लिए निदेशक स्कूल शिक्षा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें