फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: पढ़ाई से ज्यादा अफगान विद्यार्थियों को सता रही अब अपनों की चिंता

Tue, 17 Aug 2021 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/शिमला

सार


काबुल के सईद सफतुल्लाह ने बताया कि वह अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद परेशान हैं। वह छुट्टी बिताने के लिए काबुल गए हुए थे। अभी उनकी छुट्टी 10 दिन और बची थी, लेकिन हालात वहां खराब होने लगे थे।
विज्ञापन
विद्यार्थी सईद सफतुल्लाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में बने हालात के बाद हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई कर रहे अफगान विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है। सोलन के नौणी विवि में अफगानिस्तान के आठ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन्हें परिजनों और रिश्तेदारों की चिंता सता रही है। नौणी में वेजिटेबल साइंस में पीएचडी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी सईद सफतुल्लाह काबुल के रहने वाले हैं। उनके साथ अन्य सात विद्यार्थी भी अफगानिस्तान के रहने वाले हैं। ये सभी यहां से पीएचडी, एमबीए, एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। जिन्हें अब पढ़ाई से ज्यादा अपने परिवार की चिंता सता रही है।

विज्ञापन


सईद ने बताया कि वह अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद परेशान हैं। वह छुट्टी बिताने के लिए काबुल गए हुए थे। अभी उनकी छुट्टी 10 दिन और बची थी, लेकिन हालात वहां खराब होने लगे थे। ऐसे में उनके परिवार ने उन्हें हिमाचल प्रदेश भेज दिया। वह 15 अगस्त को ही सोलन पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी बात परिजनों से हुई है। बातचीत में परिवार के सदस्यों ने स्वयं को सुरक्षित बताया है। उन्होंने बताया कि तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। दूसरे देशों के लिए आवाजाही को भी बंद कर दिया है। उनके अपने नियम हैं। हर कोई अब अफगानिस्तान छोड़कर किसी और देश में जाने की सोच रहा है।

विज्ञापन

वीजा अवधि बढ़ाने के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री से मिलेंगे 

छात्र वहीद जहीर, मिस्बाउदीन व छात्रा समीरा। - फोटो : अमर उजाला
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मौजूदा समय में विभिन्न विभागों में पढ़ाई कर रहे 17 छात्र अपने देश में बने हालात को लेकर चिंता में हैं। अगले माह उनकी पीजी कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं भी शुरू होने वाली है। समस्याओं को लेकर सभी अफगानी छात्र जल्द राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करने का प्रयास करेंगे। विवि के अफगानी छात्र मिसबाहुदीन, वाहिद और आदिल ने कहा कि उनके साथी कई छात्र ऐसे हैं, जिनका अंतिम सेमेस्टर चल रहा है। दिसंबर माह अंत तक उनका वीजा है। इसके बाद भी यदि उनके देश में हालात नहीं सुधरे, तो वो कैसे वापस लौट पाएंगे। उन्हें यही चिंता सता रही है। अभी उनकी घर पर बराबर बात हो रही है। 

वीसी से मिले एचपीयू में पढ़ रहे अफगानिस्तान के विद्यार्थी
 अफगानिस्तान के हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्र मंगलवार को उनके देश में हुए सत्ता परिवर्तन और मौजूदा हालात के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार से मिले। छात्रों ने उनके साथ विभिन्न विषयों पर चरचा की। कुलपति ने इन छात्रों को पूरा भरोसा दिया कि इस चिंता की घड़ी में विश्वविद्यालय उनकी हर संभव मदद करेगा। कुलपति से मिले एमए राजनीति विज्ञान के छात्र मिस्बाहुदीन, पत्रकारिता विभाग के छात्र वाहिद  और आदिल ने बताया कि उन्होंने विवि में अध्ययनरत छात्रों के बारे में कुलपति से चरचा भी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें