फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सालों के इंतजार के बाद अब मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसी में करुणामूलक आधार पर नियुक्ति, एक कर्मी पक्का होते ही हो जाएगी सेवानिवृत्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। करुणामूलक आधार पर 15 साल से नौकरी का इंतजार कर रहे मृतक कर्मचारियों के परिजनोें को आखिरकार राहत मिल ही गई। नगर निगम ने दस लोगों को सफाई कर्मचारी के तौर पर तैनाती दे दी है।
यह सभी कर्मचारी पांच साल तक दैनिक भोगी रहेंगे। इसके बाद इन्हें नियमित किया जाएगा। इन दस लोगों में एक महिला आवेदक को 55 साल की उम्र में नौकरी मिली है। पांच साल बाद नियमित होने के साथ ही वह रिटायर भी हो जाएंगी। बाकी कुछ आवेदक भी 40 साल से अधिक उम्र के हैं। बहरहाल सभी नौकरी मिलने से खुश हैं। नगर निगम इन्हें नौकरी ज्वाइन करने के पत्र जारी कर रहा है। मंगलवार को नगर निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी निगम आयुक्त आशीष कोहली से मिले और उनका आभार जताया। साथ ही शहरी विकास मंत्री का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन अध्यक्ष नागेश वाल्मीकि ने बताया कि कई सफाई कर्मचारियों की नौकरी के दौरान मौत हो गई थी। यूनियन साल 2006 से इनके परिजनों को करुणामूलक आधार पर नौकरी दिलाने के लिए आवाज उठाती रही है। अब सरकार ने उनकी मांग पूरी कर दी है। कहा कि कर्मचारी मिलने से शहर में सफाई व्यवस्था भी मजबूत होगी। कृष्णानगर पार्षद बिट्टू कुमार ने भी कर्मचारियों की तैनाती के लिए नगर निगम और शहरी विकास मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें