फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में स्क्रब टायफस और डेंगू को लेकर एडवाइजरी जारी

Tue, 30 Jul 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रब टायफस और डेंगू को लेकर प्रदेश सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। अस्पताल के आपात विभाग में दवाइयां और टेस्ट किट रखने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक को हर दिन डाक्टरों और नर्सों के साथ जनजनित बीमारियों को लेकर बैठकें करने और इंतजाम करने को कहा गया है।

विज्ञापन


सरकार को भी प्रतिदिन स्क्रब टायफस और डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट देनी होगी। हिमाचल के अस्पतालों में प्रतिदिन 20 से 25 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदेश सरकार ने हिमाचल को अलर्ट कर दिया है। जनवरी 2019  से लेकर अब तक स्क्रब टायफस से दो मौतें हुई हैं। जबकि 200 के करीब बीमारी से ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा पहुंच गया है।

सरकार ने स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि वह अस्पतालों में बुखार, खांसी से पीड़ित मरीजों का उपचार करने से पहले स्क्रब टायफस का टेस्ट जरूर करें। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को सतर्क रहने को को कहा गया है। लोगों को बुखार आने पर अस्पताल में चेकअप करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रब टायफस के लक्षण

तेज बुखार 104 से 105 डिग्री तक
जोड़ों में दर्द, कंपकंपी के साथ बुखार
अकड़न या शरीर का थका हुआ लगना
अधिक संक्रमण, गर्दन, बाजुओं के नीचे गिल्टियां होना 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें